न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। कोतमा रेलवे स्टेशन क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। लहसुई फाटक के समीप शहडोल-अंबिकापुर ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पहली नजर में यह पूरा मामला आत्महत्या के प्रयास का प्रतीत हो रहा है।

ये भी पढ़ें: सावधान! पेंशनर्स को ‘लाइफ सर्टिफिकेट’ के नाम पर चूना लगा रहे साइबर ठग, खाली हो सकता है बैंक खाता

चलती ट्रेन के आगे आया युवक, लहसुई फाटक के पास हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कोतमा रेलवे स्टेशन के पास स्थित लहसुई फाटक के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि जब शहडोल से अंबिकापुर जाने वाली ट्रेन वहां से गुजर रही थी तभी अचानक 21 साल का यह युवक ट्रेन के आगे आ गया। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण युवक उससे टकराकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से लहसुई हालत में पहुंच गया।

स्थानीय युवाओं और रेलवे पुलिस ने दिखाई तत्परता, बची जान

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय युवाओं और रेलवे पुलिस ने बिना वक्त गंवाए गजब की तत्परता दिखाई। खून से लथपथ युवक को तुरंत संभाला गया और बिना देरी किए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया। फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: ‘पेड़ के नीचे’ पाठशाला! हरदा के आदिवासी बच्चों का भविष्य आज भी ‘धुंधला’, आजादी के 77 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

आत्महत्या की कोशिश का अंदेशा, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी अस्पताल और मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया वह ट्रेन के आगे खुद कूदा या यह कोई दुर्घटना थी इसकी जांच की जा रही है। हालांकि मौके की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस और वन विभाग इसे शुरुआती तौर पर आत्महत्या की कोशिश मानकर चल रहे हैं। युवक की पहचान और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m