सोनीपत में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर का 52वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शहर के कामी रोड स्थित IVIA ब्यूटी कंपनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। इस मौके पर मौजूद लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और अनुराग ठाकुर के प्रति अपना लगाव जाहिर किया।

कार्यक्रम में उस समय उत्साह और बढ़ गया, जब सांसद अनुराग ठाकुर वीडियो कॉल के जरिए समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की और जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि अनुराग ठाकुर के साथ उनका विशेष लगाव है। यही वजह है कि उनके जन्मदिन को लेकर सभी में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाया और उनके साथ अपनी खुशियां साझा कीं।

मनोज शर्मा ने बताया कि वीडियो कॉल के दौरान अनुराग ठाकुर ने सभी को जीवन में लगातार आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उसमें मेहनत करें और अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करें।

मनोज शर्मा ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे और दूसरी सामाजिक बुराइयों से बचाना बेहद जरूरी है। युवाओं को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।