19 April History : भारतीय और विदेश के इतिहास में आज का दिन कई घटनाओं के लिए याद किया जाता है. हर दिन कुछ न कुछ खास होता है, इसी तरह 19 अप्रैल की तारीख पर महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है. आज ही तारीख पर भारत अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ था. वहीं कलकत्ता में पहले प्रसूति अस्पताल की शुरुआत हुई. इसके अलावा और भी कई घटनाओं को आप नीचे पढ़ सकते हैं.

इतिहास में 19 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं
1451: बहलोल लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया.
1770: कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने
1775: अमेरिकी क्रांति की शुरुआत.
1882: कलकत्ता में पहले प्रसूति अस्पताल की शुरुआत.
1910: हेली पुच्छल तारे को पहली बार सामान्य रूप से देखा गया.
1919: अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली बार छलांग लगाई.
1936: फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए.
1950: श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने.
1971: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला जीती.
1972: बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना.
1975: भारत अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च कर अंतरिक्ष युग में दाखिल हुआ. यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था.
1989: अफ्रीकी देश सिएस लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की.
2003: चीन की महिला भारोतोकल वांग मिंग च्यान विश्व रिकॉर्ड बनाया
2006: प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को उनके द्वारा लाया गया चांद टुकड़ा भेंट किया गया.
2007: द विजार्ड ऑफ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन हुआ था.
2011: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद इस्तीफा दिया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

