कोरबा। राजनीति की व्यस्तता, सुरक्षा घेरे और सरकारी प्रोटोकॉल के बीच कभी-कभी ऐसे दृश्य भी सामने आते हैं, जो लोगों के दिलों को छू जाते हैं। सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और लोरमी विधायक अरुण साव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डिप्टी सीएम का संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिल रहा है, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

narayana

दरअसल, कोरबा के कटघोरा में एक सरकारी कार्यक्रम में अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। मंच पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी के बीच उनकी नजर भीड़ में मौजूद एक दिव्यांग व्यक्ति पर पड़ी, जो अपनी समस्या लेकर कार्यक्रम में पहुंचा था।

जानकारी के अनुसार, दिव्यांग हितग्राही कपिल सिंह 100 फीसदी दिव्यांग हैं और उन्हें दैनिक जीवन के लिए ट्राई साइकिल की आवश्यकता थी। अपनी समस्या को लेकर वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे और उन्होंने ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के लिए आवेदन भी दिया था।

कार्यक्रम के दौरान जब अरुण साव को कपिल सिंह की समस्या की जानकारी मिली तो उन्होंने औपचारिकताओं की परवाह किए बिना मंच से नीचे उतरकर सीधे उनके पास पहुंचना उचित समझा। वीडियो में देखा जा सकता है कि डिप्टी सीएम कपिल सिंह से बातचीत करते हैं और उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हैं।

बताया जा रहा है कि कपिल सिंह ने ट्राई साइकिल की जरूरत बताते हुए सहायता की मांग की। इस पर अरुण साव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांग हितग्राही को तुरंत ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए। डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद कार्यक्रम स्थल पर ही कपिल सिंह को ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी गई।

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अरुण साव यह कहते हुए भी सुनाई देते हैं कि कपिल सिंह 100 फीसदी दिव्यांग हैं और उन्हें ट्राई साइकिल की जरूरत थी, इसलिए आवेदन मिलने के बाद तत्काल उनकी मांग पूरी करने का निर्णय लिया गया।

देखें VIDEO

स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर इस तरह की सहायता के लिए लोगों को लंबे समय तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन इस मामले में आवेदन मिलने के बाद मौके पर ही समाधान मिलने से दिव्यांग हितग्राही को तुरंत राहत मिली।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग इसे संवेदनशील प्रशासन और जनप्रतिनिधि की तत्परता का उदाहरण बता रहे हैं। वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी डिप्टी सीएम के इस व्यवहार की सराहना करते हुए इसे आम लोगों के प्रति सकारात्मक पहल बताया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H