Arvind Kejriwal Claims On Satyendar Jain Arrest: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों में गड़बड़ी के मामले में दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी (ACB) ने गिरफ्तार किया है। आप नेता और अरविंद केजरीवाल सरकार में रहे मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सियासी संग्राम छिड़ गया है। सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अमित शाह के कहने पर सत्येंद्र जैन पर अरेस्ट किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया गया गृह मंत्री अमित शाह ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के लिए एसीबी को फोन किया था। पहले सत्येंद्र जैन को अरेस्ट करने का कोई प्लान नहीं था।
बता दें कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भ्रष्टाचार में मंगलवार देर रात एंटी करप्शन ब्यूरो ने आप नेता सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि राय को ₹1.52 करोड़ की रिश्वत दी गई। ACB का आरोप है कि ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों की शर्तें इस तरह बनाई गई थीं कि एक खास कंपनी को फायदा मिल सके। ED ने दिसंबर 2025 में सत्येंद्र समेत 14 लोगों के खिलाफ करीब ₹17.70 करोड़ के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस कार्रवाई के बाद द बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी यानी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई आप नेताओं ने गिरफ्तारी का विरोध किया। अमित शाह के इशारे पर सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का दावा करते हुए सोशळ मीडिया एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा- ACB के एक अधिकारी ने बताया – सुबह तक ACB का सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने का कोई प्लान नहीं था। फिर दोपहर में अमित शाह जी का सीधे फ़ोन आया कि गिरफ़्तार कर लो। तब गिरफ़्तार किया। ज़ाहिर है कि अब गिरफ्तारी इस बात से नहीं होती कि किसी ने कोई गुनाह किया है या नहीं बल्कि इस बात से होती है कि वे दोनों किसे गिरफ़्तार करना चाहते हैं।
BJP के पाप का घड़ा भर चुका हैः केजरीवाल
वहीं इससे पहले एक अन्य पोस्ट में केजरीवाल ने बीजेपी पर सीधे वार किया था। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने एक्स पर लिखा था- सत्येन्द्र जैन जी को एक बार फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया है। अभी कुछ वक्त पहले इन लोगों ने जेल में डालकर उनकी जो दुर्दशा की थी, वह सबको याद है। पिछला केस भी फर्जी था और यह केस भी फर्जी साबित होगा। आखिर कब तक बीजेपी की ये तानाशाही चलती रहेगी? जिसे मन करता है, झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल देते हैं। इनका झूठ एक बार फिर देश के सामने आएगा, लेकिन जेल में बिताए उस वक्त और मानसिक प्रताड़ना की भरपाई कौन करेगा? बीजेपी के पाप का घड़ा अब भर चुका है। ये चाहे जितनी तानाशाही कर लें, अब मोदी सरकार का अंत तय है। पूरी आम आदमी पार्टी और देश की जनता सत्येन्द्र जैन जी के साथ मज़बूती से खड़ी है।
गिरफ्तारी के बाद मुस्कान के साथ क्या बोले सत्येंद्र जैन
वहीं मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में पहले ही करीब ढाई साल जेल में बिता चुके सत्येंद्र जैन को जब बुधवार को अदालत में पेश किया गया तो उन्हें चेहरे पर मुस्कुराहट थी। कोर्ट रूप के बाहर उन्होंने मुस्कान के साथ अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘पंजाब चुनाव की वजह से यह सब किया जा रहा है।
सत्येंद्र जैन पर क्या आरोप है
केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों में गड़बड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि राय को ₹1.52 करोड़ की रिश्वत दी गई। ACB का आरोप है कि ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडरों की शर्तें इस तरह बनाई गई थीं कि एक खास कंपनी को फायदा मिल सके। ED के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड के चार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) टेंडर में कथित अनियमितताएं हुईं। एजेंसी ने आरोप लगाया कि टेंडर की शर्तें इस तरह बनाई गईं कि एक खास कंपनी को फायदा मिले। इस मामले में ED ने दिसंबर 2025 में सत्येंद्र समेत 14 लोगों के खिलाफ करीब ₹17.70 करोड़ के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।
2024 में 2 साल जेल काटकर बाहर आए थे जैन
सत्येंद्र जैन अक्टूबर 2024 में तिहाड़ से बाहर आ थे। वे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 872 दिन से जेल में थे। उन्हें ED ने 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। इस मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया था।18 अक्टूबर 2024 को दिल्ली की अदालत ने उन्हें जमानत दी थी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


