पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत लोकतंत्र की जीत है । इस मामले में कुछ भी नहीं है । सभी बाहर आ गए हैं । हमें बड़ी ताकत मिलेगी ।
‘आप’ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक नाम नहीं, सच्ची राजनीति और ईमानदारी के ब्रांड हैं । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति मामले में जमानत मिलने पर ‘आप’ नेता राघव चड्ढा ने खुशी जाहिर की है। राघव चड्ढा ने कहा, “सबसे पहले मैं दिल्ली वालों की तरफ से कहना चाहूंगा कि वेलकम बैक केजरीवाल। एक लंबे संघर्ष के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री व दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल जी लौट रहे हैं। मैं दिल की गहराइयों से सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करता हूं। इस देश के सबसे बड़े न्याय के मंदिर ने आज अरविंद केजरीवाल को रिहा करने का फैसला सुनाया है।”

उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक नाम नहीं, वो एक ब्रांड हैं, वह सच्ची राजनीति और ईमानदारी के ब्रांड हैं। मुझे लगता है कि अपनी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से ही केजरीवाल को 6 महीने तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा, लेकिन आज छह महीने बाद अरविंद केजरीवाल लौट रहे हैं, तो दिल्ली की हर मां ऐसे खुशी मना रही है, जैसे उनका बेटा आ रहा है।
दिल्ली की हर बहन ऐसे खुशी मना रही है, जैसे उनका भाई लौटकर आया हो।” आप नेता ने कहा, “मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में ज्यादा मजबूत होगी। इस संघर्ष से ‘आम आदमी पार्टी’ को मजबूती मिलेगी। दिल्ली का एक नागरिक होने के नाते तहे दिल से इस फैसले का स्वागत करता हूं।”
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “सत्यमेव जयते.. सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।”
- बड़गाई जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, दोनों याचिकाओं पर अब 2 दिसंबर को सुनवाई
- श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने के शक में अघोरी की पिटाई, तीन आरोपियों पर पुलिस ने की कार्रवाई
- ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की दी छूट, तेहरान बोला- राहत डिप्लोमैटिक और इकोनॉमिक आधार पर
- सर्दियों में बच्चे को रोज नहलाना जरूरी है या नहीं? जानें सही समय, पानी का तापमान और ठंड से बचाने के आसान तरीके
- 28 नवंबर को ‘जीवनदाता परिवार सम्मान 2026’ का आयोजन: अंगदान करने वाले परिवारों, जागरूकता फैलाने वालों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सेवाभावी को किया जाएगा सम्मानित
