भारतीय सेना में चार दशक से अधिक समय तक सेना की सेवा करने वाले जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय थल सेना प्रमुख का पद छोड़ दिया. भारतीय सेना के निवर्तमान प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी मंगलवार को रिटायर हो गए. डिफेंस मिनिस्ट्री ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष यानी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है. सेना प्रमुख पद छोड़ते हुए जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शहीदों को नमन किया और कहा कि भारतीय सेना की ताकत उसके जवान हैं. अब लेफ्टीनेंट जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली.

जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह अगले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की नियुक्ति की घोषणा डिफेंस मिनिस्ट्री ने की है.

आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज विदाई भाषण के दौरान सेना की जमकर प्रशंसा की और साथ ही साथ उन्होंने नए सेना प्रमुख धीरज सेठ की भी जमकर तारीफ की. विदाई के मौके पर जनरल द्विवेदी भावुक नजर आए.

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है. सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और देशवासियों का आभार भी जताया. उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज मैं यह जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ को सौंप रहा हूं.

 विदाई भाषण के दौरान उन्होंने सेना को बड़ा संदेश दिया. उन्होंने आगे कहा कि आज मैं यह जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ के रूप में एक अनुभवी सैनिक और काबिल लीडर को सौंप रहा हूं, जिस पर मुझे और मेरे देश को पूरा भरोसा है. मैं भारतीय सेना के प्रत्येक सैनिक को नमन करता हूं. विदाई समारोह में कहा आर्मी को नागरिकों के अटूट भरोसे से उसकी ताकत मिलती है

उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल से लेकर सेना प्रमुख बनने तक का सफर उनके लिए अविस्मरणीय रहा है. द्विवेदी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर तैयारी, संतुलन और सतर्कता बनाए रखी है.

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कार्यभार छोड़ने से पहले नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित विदाई समारोह में उन्होंने अपने चार दशक लंबे सैन्य सफर को याद किया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m