अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट (6E-7018) में सोमवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 3 साल का बच्चा अचानक बेहोश हो गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने बिना समय गंवाए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. बच्चे को सूरत के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में सोमवार शाम एक तीन साल के बच्चे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई. पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर विमान को सूरत एयरपोर्ट पर उतारा.

सोमवार की शाम जब विमान हवा में था, तभी 3 वर्षीय सौरभ की तबीयत अचानक बेहद खराब हो गई और वह बेहोश हो गया. उसकी हालत बिगड़ने पर पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित की. पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर सूरत एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति मांगी.

जानकारी के अनुसार जब सौरभ की तबीयत बिगड़ी तो फ्लाइट में ही डॉक्टरों ने बच्चे को शुरुआती इलाज देने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो पायलट ने बिना वक्त गंवाए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया.

मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलते ही सूरत एयरपोर्ट पर CISF, एयरपोर्ट की मेडिकल टीम और इंडिगो की ग्राउंड टीम ने पहले से तैयारी कर ली. बच्चे को प्राथमिक इलाज देने के बाद एम्बुलेंस से प्राइवेट हॉस्पिटल भेज दिया गया.

यह बहुत ही प्रशंसा की बात है कि पायलट की सूझबूझ, एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तत्परता और एयरपोर्ट पर मौजूद सभी एजेंसियों के समन्वय की बदौलत बच्चे को सही समय पर इलाज मिल सका.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m