Asaduddin Owaisi thanked Nitin Gadkari: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शुक्रिया कहा है। कानपुर में उन्होंने नितिन गडकरी से मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने इस दौरान अपने पांच विधायकों का दिलचस्प किस्सा सुनाया।

हैदराबाद सांसद ओवैसी ने अपने पांच विधायकों का किस्सा सुनाते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हमारे पांच विधायक जीते थे। जीत के बाद वे नितिन गडकरी से मिले। मैं उनको भी धन्यवाद कहना चाहता हूं। उन्होंने 45 मिनट तक बैठकर 5 विधायकों की बात सुनी। मैंने नितिन गडकरी से कहा कि सर जरा फोन लगाकर आप सेंसन कर दीजिए। उन्होंने कहा ठीक है। नितिन गडकरी ने वहीं पर फोन लगाकर कहा कि जल्दी काम शुरू कर दो।

उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि ‘BJP के शासन में कई गरीबों की जमीन छीन ली गई है. इसलिए, विकास से जुड़े कई मुद्दे हैं. बिजली एक बहुत बड़ा मुद्दा है। कोई फर्क नहीं है। पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में एक अलग तरह की गुंडागर्दी होती थी। लिहाजा आगामी विधानसभा चुनाव न तो 2014 का चुनाव होगा, न 2017 का, न 2019 का और न ही 2022 का। यह बिल्कुल अलग चुनाव होने वाला है। यह बहुत अलग और चुनौतीपूर्ण चुनाव होगा क्योंकि BJP ने अपने किए वादे पूरे नहीं किए हैं। जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, तो ‘Y’ आम बात थी. अब यहाँ ‘T’ आम बात है, और इसके अलावा, शासन व्यवस्था अच्छी नहीं है।

गरीबों की छीन ली गई जमीन – ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर में हेराफेरी के मामले की SIT रिपोर्ट जनता के सामने क्यों नहीं लाई जा रही है? सरकार इसे जारी क्यों नहीं करती? और उन लोगों को जमानत क्यों मिल रही है? उन्हें ज़मानत कैसे मिल रही है? यह अजीब है. यह भी चर्चा का एक बड़ा मुद्दा होगा।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m