Andhra Pradesh Kurnool Girlfriend Suicide Case: आंध्र प्रदेश के कुरनूल (Kurnool) से उत्तर प्रदेश के ज्योति मौर्य की तरह का मामला सामने आया है। हालांकि यहां बेवफा प्रेमिका नहीं प्रेमी निकला। सरकारी नौकरी मिलते ही कृष्णमूर्ति बेवफा हो गया। सरकारी नौकरी मिलते ही 10 साल की मोहब्बत को भूल बैठा और प्रेमिका मंजुला से शादी से इनकार कर दिया। इस सदमें में प्रेमिका मंजुला ने कीटनाशक पीकर जान दे दी।

मृतका के माता-पिता ने की न्याय की मांग कर रहे हैं। जबकि आंध्र प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ये पूरा मामला कुरनूल शहर के बुधवारपेट का है। मंजुला पिछले दस सालों से गोनेगंडला के रहने वाले कृष्णमूर्ति से प्रेम करती थी। कृष्णमूर्ति भी मंजुला से प्यार करता था। कृष्णमूर्ति ने युवती से विवाह करने का वादा भी किया था। इसी बीच मंजुला ने बीएड की पढ़ाई पूरी की और डीएससी परीक्षा दी। वहीं कृष्णमूर्ति हाल ही में सरकारी शिक्षक बन गया। सरकारी नौकरी लगते ही उसके हाव-भाव बदल गए। कृष्णमूर्ति अपनी प्रेमिका मंजुला से दूरी बनाना शुरू कर दिया। जब भी मंजुला उससे शादी की बात करती तो वो नाराज हो जाता। अंत में कृष्णमूर्ति ने मंजुला से कह दिया कि उन दोनों की जातियां अलग-अलग हैं, इसलिए वो उससे विवाह नहीं कर सकता।

प्रेमी कृष्णमूर्ति की यह बात सुनकर मंजुला काफी उदास हो गई। मंजुला को गहरा मानसिक असर पड़ा। इससे आहट होकर मंजुला ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। जबकि युवती द्वारा उठाए गए इस कदम ने स्थानीय स्तर पर सनसनी मचा दी है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m