Notice Issued To Election Commissioner Sukhbir Singh Sandhu: दिल्ली एसआईआर (Delhi SIR) यानी (वोटर लिस्ट वेरीफिकेशन) तहत चुनाव आयोग (election Commission) ने 33.13 लाख वोटर्स को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करने वालों की लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल है। यहां तक चुनाव आयोग ने अपने ही आयुक्त सुखबीर सिंह संधू को नोटिस थमाया है। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू के नाम में गड़बड़ी के चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया है। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू के अलावा पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिश्री, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कपिल सिब्बल जैसे दिग्गज शामिल हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक ज्यादातर नोटिस 2002 के SIR रिकॉर्ड से डिटेल मैच न होने और नाम या पते की तकनीकी गड़बड़ियों के चलते ऑटो-जनरेट हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने साफ किया कि नोटिस का मतलब नाम कटना नहीं है। बिना सुनवाई किसी का नाम नहीं हटाया जाएगा।

नोटिस पाने वाले ज्यादातर प्रमुख वोटर नई दिल्ली विधानसभा सीट के अंतर्गत आते हैंष दिल्ली सीईओ ऑफिस ने कहा है कि नोटिस जारी होने का मतलब यह नहीं है कि वोटर का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा। 98 साल के लालकृष्ण आडवाणी, उनकी बेटी प्रतिभा और बहू गीतिका को नोटिस भेजे गए हैं। उनके नाम 2002 के एसआईआर वोटर लिस्ट से मैप नहीं हो पाए हैं। वहीं, उनके बेटे जयंत ने मैपिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह सभी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के वोटर्स हैं। नोटिस मिलने पर संबंधित वोटर अपने जवाब और जरूरी दस्तावेजों संबंधित इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर या बूथ लेवल ऑफिसर को जमा कर सकते हैं। गड़बड़ियों के कारण नोटिस पाने वाले वोटरों की सूची में दिवंगत अर्थशास्त्री और पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद की पूर्व चेयरमैन बिबेक देबरॉय का नाम भी शामिल है।

इधर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ऑफिस से जानकारी दी गई है कि ECINET में डेटा ठीक करने के लिए गड़बड़ी वाले वोटरों को सिस्टम से बने नोटिस भेजे जा रहे हैं। इस बात पर जोर दिया है कि सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया में जैसा बताया जा रहा है, वैसा कोई अस्तित्व का संकट नहीं है। इसके अलावा नोटिस पाने वाले वोटरों की लिस्ट दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइठ पर अपलोड कर दी गई है।

अन लोगों को भी नोटिस

इसके अलावा चुनाव अधिकारियों ने बताया है कि जिन लोगों को पहले ही नोटिस मिल चुका है, या जिन्हें जल्द ही मिलने वाला है, उनमें विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, जेएनयू के पूर्व वीसी एम जगदीश कुमार, दिल्ली के पूर्व एलजी नजीब जंग, नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगाढ़िया, सेबी के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे, पूर्व सेना चीफ उपेंद्र द्विवेदी और सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद शामिल हैं।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m