Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (20 सितंबर 2026) की खबरों में सीएम रेखा गुप्ता-अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस; दिल्ली में फिर मर्डरः कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या; Delhi Air Pollution पर रेखा गुप्ता सरकार सख्त; दिल्ली में 1 हजार एकड़ रिज रिजर्व्ड फॉरेस्ट घोषित प्रमुख रहा।

1. सीएम रेखा गुप्ता-अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को चुनाव आयोग ने नोटिस थमाया है। दिल्ली एसआईआर (Delhi SIR) प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को ये नोटिस जारी किया है। दिल्ली निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अरविंद केजरीवाल, कपिल सिब्बल और वीरेंद्र सचदेवा समेत कई दिग्गज हस्तियों को एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस भेजे हैं। हालांकि, रेखा गुप्ता का फॉर्म मान्य कर लिया गया है।

2. दिल्ली में फिर मर्डरः कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अपराधियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना बन गई है। बेखौफ अपराधी हर दिन दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर (Law and order in Delhi) की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दिल्ली में हर दिन किसी न किसी का खून बह रहा है। जबकि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) इन अपराधियों के आगे बेबश नजर आ रही है। दिल्ली में फिर मर्डर हुआ है। दिल्ली के पॉश इलाकों में शामिल कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या (Kalkaji Property Dealer Murder) कर दी गई। प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल के साथ बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से हाथापाई हुई थी। इसके बाद वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

3. Delhi Air Pollution पर रेखा गुप्ता सरकार सख्त
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की अध्यक्षता में पूर्वी, उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। अधिकारियों को प्रदूषण के हॉटस्पॉट की पहचान, स्रोतों की मैपिंग और संबंधित एजेंसियों को समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई सौंपने के निर्देश दिए गए।

4. दिल्ली में 1 हजार एकड़ रिज रिजर्व्ड फॉरेस्ट घोषित
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की प्रदूषित हवा को साफ करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में 1 हजार एकड़ रिज को रिजर्व्ड फॉरेस्ट घोषित किया है। इस फैसले पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इसे सिर्फ कानूनी संरक्षण के लिए नहीं, बल्कि रिज क्षेत्र को फिर से जिंदा करने के लिए लाया गया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
न्यायपालिका का अपमान करने पर दिल्ली हाईकोर्ट भड़कीः न्यायपालिका यानी जूडिशरी का अपमान करने पर दिल्ली हाईकोर्ट भड़क गई है। जूडिशरी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले शख्स के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का निर्देश सीबीआई (CBI) को दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया है कि वह उस आदमी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करे, जिसने जूडिशरी पर आरोप लगाए हैं। (पूरी खबर पढ़े)
अवैध रूप से रह रहे 40 विदेशी नगरिकों की पहचानः दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध रूप से रह रहे 40 विदेशी नगरिकों की पहचान की। पुलिस ने एक साथ 43 ठिकानों पर छापेमारी की और 40 विदेशी नगरिकों की जांच की। इनमें 30 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल है। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली हाईकोर्ट बोला- नौकरी करने वाली पत्नी को नहीं मिलेगा अंतरिम भरण-पोषणः अंतरिम भरण-पोषण से जुड़े एक अहम मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि हिंदू विवाह अधिनियम (Hindu Marriage Act) की धारा 24 के तहत वह पत्नी नौकरी करने और आय अर्जित करने की अवधि के लिए अंतरिम भरण-पोषण की हकदार नहीं होगी। कोर्ट ने कहा कि जिस अवधि में पत्नी स्वयं काम कर रही थी और कमाई कर रही थी, उस अवधि के लिए पति को भरण-पोषण देने का आदेश नहीं दिया जा सकता। (पूरी खबर पढे)
आज होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमः-
भाजपा आईटी सेल की वर्कशॉपः डिजिटल पहुंच और Gen Z के साथ संवाद को मजबूत करने के लिए आज भाजपा आईटी सेल की वर्कशॉप है। वर्कशॉप में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में डिजिटल रणनीतियों पर मंथन होगा।
विकसित भारत युवा संपर्क कार्यक्रम: युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (मेरा युवा भारत पहल) के तहत आज विकसित भारत युवा संपर्क कार्यक्रम करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



