Delhi High Court furious over insult to judiciary: न्यायपालिका यानी जूडिशरी का अपमान करने पर दिल्ली हाईकोर्ट भड़क गई है। जूडिशरी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले शख्स के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का निर्देश सीबीआई (CBI) को दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया है कि वह उस आदमी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करे, जिसने जूडिशरी पर आरोप लगाए हैं।
जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की डिवीजन बेंच ने यह आदेश दिया है। दरअसल अदीश्वर सिंघल नाम के शख्स पर न्यायपालिका के खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाने का आरोप है।
रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने आदेश दिया कि हम सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) को निर्देश देते हैं कि वे प्रतिवादी (सिंघल) के खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करे, ताकि हमारे आदेशों का पालन करते हुए उनकी मौजूदगी सुनिश्चित की जा सके। 18 सितंबर को सिंघल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट की कार्यवाही में शामिल हुए। उन्होंने कोर्ट की कार्यवाही में बाधा डालने वाला व्यवहार किया। जस्टिस चावला ने चेतावनी दी कि हम यह पक्का करेंगे कि आप कोर्ट आएं। यह मत सोचिए कि हम आपको ऐसे ही छोड़ देंगे। आप कार्यवाही का मजाक उड़ा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं। या तो आप खुद यहां आएं या फिर हम आपको यहां ले आएंगे।
इटली जाने के बाद गायब हुआ शख्स
स्टैंडिंग काउंसिल अमित तिवारी ने कोर्ट को बताया कि सिंघल 2024 में भारत से इटली गए थे और तब से वापस नहीं लौटे हैं। कोर्ट को यह भी बताया गया कि सिंघल का भारतीय पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका है और उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कोर्ट ने कहा कि एक लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है, लेकिन गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद सिर्फ इससे उनकी मौजूदगी सुनिश्चित करना शायद काफी न हो।
अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में होने का अंदेशा
दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने कोर्ट को बताया कि अप्रैल में पिछली सुनवाई के दौरान सिंघल जिस आईपी एड्रेस से कार्यवाही में शामिल हुए थे। वह अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में पाया गया। इसे देखते हुए कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह अमेरिका में संबंधित अधिकारियों को सिंघल के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट, उनके भारतीय पासपोर्ट की समय-सीमा खत्म होने और उनके आईपी एड्रेस के बारे में जानकारी दे।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



