Delhi Property Dealer Murder: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अपराधियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना बन गई है। बेखौफ अपराधी हर दिन दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर (Law and order in Delhi) की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दिल्ली में हर दिन किसी न किसी का खून बह रहा है। जबकि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) इन अपराधियों के आगे बेबश नजर आ रही है। दिल्ली में फिर मर्डर हुआ है। दिल्ली के पॉश इलाकों में शामिल कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या (Kalkaji Property Dealer Murder) कर दी गई। प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल के साथ बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से हाथापाई हुई थी। इसके बाद वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक बंटी घड़ियाल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और L-8 इलाके में रहता था। बताया जा रहा है कि देर रात किसी बात को लेकर उसका बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान बंटी नीचे गिर गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक बंटी की हालत गंभीर हो चुकी थी। शुरुआती जांच में उसकी मौत मौके पर ही होने की बात सामने आई है। हालांकि, उसकी मौत गिरने से हुई या मारपीट के दौरान आई चोटों की वजह से, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने के बाद कालकाजी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
परिजनों ने लगाया पीटकर हत्या का आरोप
इधर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बंटी के साथ मारपीट की गई और पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई। परिवार के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था और हाथापाई के दौरान वास्तव में क्या हुआ।

सितंबर में तीन बड़े हत्याकांड से दहली देश की राजधानी
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अपराधियों की बेखौफ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अपराधी सितंबर महीने में तीन बड़े हत्याकांड को अंजाम दे चुके हैं। इसके अलावे कई और हत्याएं हुई हैं। चलिए एक नजर इन हत्याओं पर डालते हैंः-
5 सितंबर को नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
दिल्ली के नरेला के बाकनेर गांव में 5 सितंबर 2026 को सुबह करीब 7 बजे प्रमोद कुमार (40 वर्ष) प्रॉपर्टी डीलर की जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार बदमाशों ने उन पर 15 से ज्यादा राउंड फायरिंग की थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर गैंग ने ली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 सितंबर को रोहिणी सेक्टर-24 में तीन आरोपियों का एनकाउंटर किया था। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी थी।
14 सितंबर को जिम ट्रेनर विजय कुमार की हत्या
14 सितंबर 2026 की सुबह दिनदहाड़े ‘द परफेक्ट जिम’ के मालिक और जिम ट्रेनर विजय कुमार (लोहिया) की दक्षिणी दिल्ली के आया नगर (फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र) में हंसा चौक के पास ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने विजय कुमार को 18 गोलियां मारी थी। बाइक सवार हमलावरों ने एक बच्चे को जिम के अंदर यह कहकर भेजा कि बाहर दो लोग (अंकल) बुला रहे हैं। विजय जिम से बाहर आए, घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर 15 से 20 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली थी। सोशल मीडिया पोस्ट में उसने विजय की हत्या की जिम्मेदारी ली। इसमें लिखा-आया नगर में विजय की हत्या की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ लेता है। पोस्ट में आगे लिखा है-भागने से काम नहीं चलेगा फील्ड में आओ भागने नहीं दूंगा किसी का कोई नहीं है। पोस्ट के अंत में Bhau gang और Since-2020 लिखा गया है। यह सोशल मीडिया पर सामने आया जिम्मेदारी लेने का दावा है।
कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की हत्या
अब 19 सितंबर की रात दिल्ली के पॉश इलाकों में शामिल कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल के साथ बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से हाथापाई हुई थी। इसके बाद वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



