अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब मामले के बाद हरदा आबकारी विभाग के तीन कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। टिमरनी क्षेत्र में निरंतर निरीक्षण और निगरानी नहीं रखने के चलते सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह बघेल, आबकारी आरक्षक कृष्णपाल सिंह डोडियार और आबकारी आरक्षक अरुण कुमरे को निलंबित किया गया है।

READ MORE: तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत, सामान्य प्रशासन विभाग ने शुरू की प्रमोशन की प्रक्रिया

इस कार्रवाई के बाद हरदा आबकारी विभाग में हलचल मच गई है। मामले में हरदा जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा की जो तीन अधिकारी सस्पेंड किए गए हैं। “उनका फील्ड में नियंत्रण न होना यही कहा जा सकता है।”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m