Election Commission Issues Notice to Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने नोटिस थमाया है। EC ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल समेत उनके परिवार के सभी सदस्यों को भी नोटिस जारी किया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने दिल्ली एसआईआर (Delhi SIR) प्रक्रिया के तहत ये नोटिस जारी किया है।

बता दें दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के तहत मतदाता सूची से जुड़े विवरणों की जांच की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत अलग-अलग मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक नोटिस अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, उनके बेटे पुलकित केजरीवाल और उनके माता-पिता गोविंद राम केजरीवाल एवं गीता देवी को जारी किया गया है। आप (AAP) राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली-40 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं। वहीं दिल्ली निर्वाचन आयोग के दस्तावेजों के अनुसार नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के ‘पार्ट-51, केजी मार्ग’ के 110 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इन 110 मतदाताओं में अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के 5 सदस्यों के नाम भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, माता-पिता और बेटे को भी नोटिस भेजे गए हैं। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के फॉर्म पिछले SIR की जानकारी के संबंध में अधूरे थे। केजरीवाल और उनके परिवार को जारी नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि यह कैसी प्रक्रिया है जिसमें 3 बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के वोट दिल्ली की वोटर लिस्ट से गायब किए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने इस पूरी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए

नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने इस पूरी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए निर्वाचन आयोग से सवाल किया है। AAP ने पोस्ट में पूछा, “क्या इस देश में जो कुछ भी हो रहा है, वह सिर्फ परम प्रभु को खुश रखने के लिए हो रहा है? इलेक्शन कमीशन, यह कैसे संभव है कि तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके अरविंद केजरीवाल जी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम दिल्ली की मतदाता सूची से गायब हैं

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m