Delhi 1000 Acres ridge declared as Reserved Forest: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की प्रदूषित हवा को साफ करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में 1 हजार एकड़ रिज को रिजर्व्ड फॉरेस्ट घोषित किया है। इस फैसले पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इसे सिर्फ कानूनी संरक्षण के लिए नहीं, बल्कि रिज क्षेत्र को फिर से जिंदा करने के लिए लाया गया है।
बता दें कि दिल्ली के दक्षिणी हिस्से में फैला रिज 6200 हेक्टेयर का है और दिल्ली का सबसे बड़ा रिज सिस्टम है। इस फैसले के नोटिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद दिल्ली में इस तरह के संरक्षित वनों वाले इलाके का कुल क्षेत्रफल लगभग 13 हजार एकड़ का हो जाएगा।
फैसले पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार रिज के उन क्षेत्रों को फिर से ठीक करने का प्रयास कर रही है, जो समय के साथ खराब हो चुके हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का मकसद इन रिज वाले क्षेत्रों को रिजर्व्ड फॉरेस्ट जोन घोषित करके सिर्फ कानूनी संरक्षण देना नहीं है, बल्कि इस रिज के इकोसिस्टम को फिर से जिंदा करने के लिए भी प्रयास किया जाएगा।
तेजी से घोषित हो रहे संरक्षित वन
बता दें कि दिल्ली का रिज क्षेत्र अरावली माउंटेन सिरीज का एक हिस्सा है। देश की राजधानी दिल्ली के सबसे हरे-भरे इलाकों में इस रिज एरिया की गिनती की जाती है। ऐसे में इस इलाके में पेड़ काटने, किसी तरह का निर्माण करने या फिर जमीन पर कब्जे को लेकर लगातार कई मामले सामने आते हैं और अदालत मुकदमें भी शुरू हो जाते हैं। वहीं दिल्ली में रिज एरिया को रिजर्व फॉरेस्ट घोषित करने की शुरुआत 1994 में हुई थी। उस समय दिल्ली रिज के एक बड़े हिस्से को संरक्षित वन के रूप में घोषित किया गया था और उसके लिए काम शुरू किया गया था। हालांकि इस दौरान दिल्ली के कई हिस्से ऐसे रहे, जिनके रिज एरिया को संरक्षित वन का दर्जा या तो नहीं मिल पाया और मिला भी तो बहुत देर से। लंबे समय से अटकी हुई इस प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इससे पहले मार्च में सरकार ने दक्षिणी रिज के कुछ इलाके को रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया था। अब एक बार फिर से मई में दक्षिणी रिज के कुछ हिस्सों को रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



