Delhi Police identifies 40 Foreign Nationals Living Illegally: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध रूप से रह रहे 40 विदेशी नगरिकों की पहचान की। पुलिस ने एक साथ 43 ठिकानों पर छापेमारी की और 40 विदेशी नगरिकों की जांच की। इनमें 30 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल है।

वेरिफिकेशन के दौरान सबसे ज्यादा 31 नाइजीरियाई नागरिक मिले। इनमें 28 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा युगांडा के 4 नागरिक (सभी महिलाएं), तंजानिया की 3 महिलाएं और आइवरी कोस्ट के 2 पुरुष नागरिक भी जांच के दायरे में आए।

ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए द्वारका जिले के सभी थानों और स्पेशल यूनिट के पुलिसकर्मियों को मिलाकर 25 टीमें बनाई गई थी। करीब 150 पुलिसकर्मी इस कार्रवाई में शामिल रहे। पुलिस टीमों ने पहले से जुटाई गई स्थानीय जानकारी, फील्ड वेरिफिकेशन और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर चिन्हित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना था कि विदेशी नागरिक दिल्ली में किस आधार पर रह रहे हैं और उनके पास वैध पासपोर्ट, वीजा और दूसरे जरूरी दस्तावेज हैं या नहीं।

पुलिस यह भी पता लगा रही थी कि कोई विदेशी नागरिक आपराधिक गतिविधि में शामिल तो नहीं है, उनके दस्तावेज सही हैं या नहीं और वो वीजा की शर्तों का पालन कर रहा है या नहीं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

10 विदेशियों के खिलाफ निर्वासन की प्रक्रिया

जांच में सामने आए मामलों के बाद पुलिस ने 10 विदेशी नागरिकों के खिलाफ निर्वासन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कार्रवाई की है। इनमें 5 नाइजीरियाई, 4 युगांडा और 1 तंजानियाई नागरिक शामिल हैंष इन 10 लोगों में 6 महिलाएं और 4 पुरुष हैं।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m