Gangster Kala Jathedi Parole From Tihar Jail: दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी 20 सितंबर को 6 घंटे की कस्टडी पैरोल पर जेल से बाहर आया। काला जठेड़ी को अपनी जुड़वा बेटियों के नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए 6 घंटे की पैरोल मिली है। भारी पुलिस पहरा के बीच गैंगस्टर काला जठेड़ी को तिहार जेल से सोनीपत ले जाया गया। गांव पहुंचने पर परिवार के लोगों ने ढोल-नगाड़ों से गैंगस्टर का स्वागत किया।

काला जठेड़ी जुड़वां बेटियों के जन्म के 80 दिन बाद होने वाले हवन-यज्ञ, नामकरण और अन्य रस्मों में शामिल हुआ। सोनीपत के राई इलाके में काला जठेड़ी का गांव है, जहां उनके नाते-रिश्तेदारों के साथ-साथ परिजनों की भीड़ जुटी है।

जानकारी के मुताबिक काला जठेड़ी को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक की पेरोल मिली है। पुलिस सुरक्षा के बीच वो अपने राई स्थित गांव जठेड़ी पहुंचा। उसके घर पर आज नामकरण की रस्में होंगी और इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उसे से शाम पांच बजे तक पैरोल मिली है। गैंगस्टर काला जठेड़ी की पत्नी लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी ने 1 जुलाई को आईवीएफ तकनीक से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। डिलीवरी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उसकी सीजेरियन डिलीवरी करानी पड़ी थी। इसी दिन काला जठेड़ी अपनी बेटियों को देखने के लिए 4 घंटे की कस्टडी पैरोल पर आया था।

12 मार्च 2024 को हुई थी जठेड़ी और अनुराधा की शादी

अनुराधा चौधरी राजस्थान के सीकर की रहने वाली है। अनुराधा का भी आपराधिक बैकग्राउंड रहा है। वह कभी कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह से जुड़ी थी। काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी 12 मार्च 2024 को दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 स्थित संतोष गार्डन में हुई थी। शादी के लिए द्वारका कोर्ट ने जठेड़ी को 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी। जठेड़ी को तिहाड़ की मंडोली जेल से पुलिस सुरक्षा में शादी स्थल तक लाया गया।

काला जठेड़ी पर उत्तर भारत में 30 से ज्यादा मामले दर्ज

काला जठेड़ी पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 30 से ज्यादा मामले दर्ज है। इनमें हत्या, फिरौती, रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे मामले शामिल हैं। काला जठेड़ी को 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m