Nishikant Attack On Rahul Gandhi Over DUSU Election Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने कांग्रेस सांसद निशिकांत दुबे पर निशाना साधा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि पूरे देश भर में ‘झूठ की गूंज’ चारों तरफ चल रही है। राहुल गांधी को सुनने के लिए कोई आने को तैयार नहीं है। वो 100 से ज्यादा चुनाव हार चुके हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि हाल के दिनों में राहुल गांधी ने गुजरात में आयोजित एक कार्यक्रम में नेहा राठौर के साथ मंच साझा किया। इसके बाद इंदौर में एक स्टैंडअप कॉमेडियन के साथ मंच साझा किया। स्थिति ऐसी ही रही तो वह दिन दूर नहीं जब राहुल गांधी को राखी सावंत के साथ भी मंच साझा करना पड़ेगा।
दरअसल सांसद निशिकांत दुबे र देवघर स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके साथ संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मीडिया से बातचीत करते हुए निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी, झारखंड में MMDR बिल के विरोध और SIR की प्रक्रिया को लेकर कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर तंज कसते हुए निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर कहा कि पूरे देश भर में ‘झूठ की गूंज’ चारों तरफ चल रही है। राहुल गांधी को सुनने के लिए कोई आने को तैयार नहीं है। वो 100 से ज्यादा चुनाव हार चुके हैं। राहुल गांधी को मंच पर सुनने के लिए लोग तैयार नहीं हैं। लिहाजा वे कलाकारों का सहारा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक बना रहे हैं। हाल के दिनों में राहुल गांधी ने गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में नेहा राठौर के साथ मंच साझा किया और इसके बाद इंदौर में एक स्टैंडअप कॉमेडियन के साथ मंच साझा किया। यदि स्थिति ऐसी ही रही तो वह दिन दूर नहीं जब राहुल गांधी को राखी सावंत के साथ भी मंच साझा करना पड़ेगा।
SIR में गड़बड़ी को लेकर सरकार पर आरोप
सारठ में SIR की प्रक्रिया के दौरान 34 लोगों के खिलाफ सामने आई अनियमितता के सवाल पर निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में SIR की प्रक्रिया के दौरान जो भी गड़बड़ी हो रही है, वह सरकार खुद करवा रही है। उन्होंने सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बेहतर काम कर रहे हैं और भाजपा के कार्यकर्ता भी SIR की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जुटे हुए हैं।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



