3 New Flyovers Built in Ranchi: रांचीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर सुनियोजित विकास के लिए हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren government) ने कमर कस ली है। राजधानी रांची में 3 नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इन पुलों पर 2,335.87 करोड़ रुपए खर्च होगा। नगर विकास विभाग ने तीनों फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव के अनुसार बिरसा चौक से तुपुदाना चौक (टेंडर हार्ट स्कूल के निकट), कटहल मोड़ से दलादिली चौक तथा लालपुर-फिरायालाल-डंगराटोली इंटीग्रेटेड फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।
इन तीनों परियोजनाओं पर 2,335.87 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल यह परियोजना प्रस्ताव के प्रारंभिक चरण में है। इसके अंतिम अनुमोदन, बजट आवंटन और निर्माण कार्य शुरू होने की समय-सीमा को लेकर औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
जानकारी के अनुसार बीते तीन सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में सुनियोजित शहरी विकास, भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शहरों के विस्तार को लेकर अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की थी। इसी बैठक में नगर विकास विभाग की ओर से ब्यूटीफिकेशन ऑफ द कैपिटल सिटी ऑफ रांची शीर्षक से तैयार रिपोर्ट और डिजाइन का प्रेजेंटेशन पेश किया गया। यह डिजाइन जुडको ने तैयार किया है। करमटोली-चिरौंदी, अरगोड़ा-चापूटोली और हरमू रोड फ्लाईओवर की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण एजेंसियों का चयन भी कर लिया गया है। जल्द ही इनका निर्माण शुरू होने की संभावना है। करमटोली-चिरौंदी कॉरिडोर करीब तीन किमी लंबा होगा। यह करमटोली चौक से साइंस सिटी होते हुए चिरौंदी तक जाएगा। वहीं अरगोड़ा-चापूटोली कॉरिडोर भी करीब चार किमी लंबा होगा। यह हरमू रोड से डिबडीह ब्रिज तक सीधी कनेक्टिविटी देगा। हरमू रोड फ्लाईओवर सहजानंद चौक के पास से जज कॉलोनी के समीप तक बनाया जाएगा।
घनी आबादी वाले इलाकों को मिलेगी जाम से राहत
तीनों फ्लाईओवर से सर्किट हाउस से इंजीनियरिंग तथा ललूपुर से फिरोजाबाद चौक तक की सड़कें घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरती हैं। इस सड़क पर आए दिन जाम की गंभीर समस्या रहती है। प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण से इस इलाके में ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होगा।
रिंग रोड जुड़ने से वाहनों को मिलेगी बड़ी राहत
बिरसा चौक से चंद्रनगर चौक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर का अंतिम छोर रिंग रोड के नजदीक तक जाता है, जिसके चलते सीधे रिंग रोड जाने वाले वाहनों को भारी भीड़ से हद तक निजात मिलेगी। इसी तरह कलेक्ट्रेट मोड़ से दल्लाली चौक तक फ्लाईओवर का भी एक सिरा रिंग रोड तक पहुंचता है, जिससे शहर के भीतरी-बाहरी हिस्सों में यातायात संपर्क और अधिक सुगम हो सकेगा।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



