JPSC Exam Scam: जेपीएससी परीक्षा संचालन का काम बिना टेंडर TDPL को मिला था। सीआईडी (CID) ने झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) में ये खुलासा किया है। सीआईडी ने हाईकोर्ट को बताया कि जेपीएससी में टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल)को बिना टेंडर परीक्षा संचालन का काम मिला था। इस एजेंसी के निदेशकों पर पहले भी घोटाले के आरोप थे और इसने ओएमआर शीट व साक्षात्कार में हेराफेरी की।
11वीं-13वीं जेपीएससी परीक्षा की प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा केंद्र की एजेंसी आइटीआइ लिमिटेड ने कराई थी। मुख्य परीक्षा के बाद डेटा प्रोसेसिंग, मेंस की मेरिट लिस्ट तैयार करने, साक्षात्कार कराने व अंतिम परिणाम प्रकाशित करने की बारी आई तो एजेंसी ही बदल दी गई।
सीआईडी (CID) ने झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) में बताया कि जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल खियांग्ते ने नियमों को ताक पर रखकर टीडीपीएल को मनोनयन के आधार पर काम सौंप दिया था। इस टीडीपीएल एजेंसी पर पहले से दाग था। इसके निदेशक सत्यपाल सिंह व रामबीर सिंह उत्तर प्रदेश में लोक सेवा परीक्षा घोटाला केस में यूपी एसटीएफ के हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। जांच में यह भी पता चला कि जेपीएससी की परीक्षाओं के संचालन में मुख्य रूप से बिंसिस टेक्नोलोजी, आइसीएन इंडिया, आइटीआइ लिमिटेड व टीडीपीएल शामिल थी। इनका अपना सिंडिकेट था। अनियमितता, लापरवाही आदि के चलते ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने भी वर्ष 2025 में इस एजेंसी को पैनल से बाहर कर दिया था।
लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार में भी खेल हुआ
बिंसिस टेक्नोलोजी का निदेशक अरुण शर्मा 2020 तक आइसीएन इंडिया में था। टीडीपीएल के संचालन में परीक्षा में अनियमितता चरम पर पहुंची, ओएमआर शीट में हेराफेरी, आन स्क्रीन मार्किन सिस्टम में भी छेड़छाड़ की गई है।इसी एजेंसी के कार्यकाल में साल्वर गैंग सक्रिय हुआ। पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों ने सीआईडी की पूछताछ में यह स्वीकार भी कर लिया है कि सेटिंग वाले अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं में हेराफेरी की गई है। लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार में भी खेल किया गया था।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



