उत्तर-पूर्वी सूडान के रेड सी राज्य में स्थित एक सोने की खदान ढहने से कम से कम 11 खनिकों की मौत हो गई है और 30 अन्य घायल हो गए हैं, जबकि मलबे के नीचे लापता लोगों की तलाश जारी है. रविवार को हुई यह घटना सूडान में एक हफ़्ते के भीतर किसी अनौपचारिक सोने की खदान के ढहने की दूसरी घटना है. कंपनी ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

गृहयुद्ध की मार झेल रहे अफ्रीकी देश सूडान में एक और बड़ा हादसा सामने आया है. खनन सुरक्षा और गृहयुद्ध के बीच बिगड़ती मानवीय स्थिति पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पूर्वोत्तर सूडान के एक सुदूर इलाके में सोने की खदान की शाफ्ट अचानक ढह गई. सूडान में सोने की खदान की एक सुरंग ढहने से कम से कम 11 खनिकों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए, जबकि मलबे के नीचे लापता लोगों की तलाश जारी है. अधिकारियों के अनुसार मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसके चलते राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.

जानकारी के अनुसार स्थानीय रूप से काम करने वाले अब्दुलहाय खरीफ अबाकार ने बताया कि लाल सागर राज्य के सुदूर ओनी इलाके में स्थित ये खदान शनिवार रात से ही ढहने लगी थी.

आपको याद दिला दे कि पिछले रविवार को, देश के पश्चिमी हिस्से में एक और सोने की खदान की कई सुरंगें ढहने से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई थी. कंपनी ने एक बयान में खदान ढहने से जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की, लेकिन हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

सूडान में सोने का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है, लेकिन यहां हजारों की संख्या में अनौपचारिक और छोटी-छोटी खदानें फैली हुई हैं. सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन न होने के कारण अक्सर इन खदानों में ऐसे जानलेवा हादसे होते रहते हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m