मुंबई कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW कार रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर ब्रिज से नीचे गिर गई. हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी. बताया जा रहा है कि कार में कुल चार लोग सवार थे. एक घायल व्यक्ति का उपचार अस्पताल में चल रहा है.

रविवार सुबह-सुबह मुंबई से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार BMW कार ब्रिज से गिर गई. घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

काले रंग की बीएमडब्ल्यू कार कोस्टल रोड पर मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी तभी ड्राइवर ने कथित तौर पर गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया. तेज रफ्तार गाड़ी पुल से नीचे गिरने से पहले एक बाउंड्री वॉल से टकराई. घटना रविवार (20 सितंबर) को तड़के सुबह 5.20 की बताई जा रही है. ब्रिज से नीचे गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

घटनास्थल  से जो तस्वीर और वीडियो सामने आई है, उससे साफ पता चल रहा है कि हादसे की वक्त कार की रफ्तार कितनी तेज रही होगी. हादसे के बाद कार के बिल्कुल परखच्चे उड़ गए.  कोस्टल रोड कंट्रोल रूम के अनुसार, वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चौथे व्यक्ति, एक अज्ञात 20 वर्षीय युवक को नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया.  

मृतकों में से दो की पहचान शनाय गज्जल (21) और धैर्य सेठ (17) के रूप में हुई है, जबकि एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, BMW की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी. तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद कार सड़क के डिवाइडर और कोस्टल रोड के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m