सऊदी अरब और हूतियों के बीच हमलों ने मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ दिया है जिसके कारण व्हाइट हाउस में उथल-पुथल मची हुई है. इधर पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है. तेहरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के सामने सात शर्तें रखी हैं और मांगें नहीं माने जाने पर ‘निर्णायक युद्ध’ की चेतावनी भी दी है. इस चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी छुट्टी बीच में छोड़कर व्हाइट हाउस पहुंच गए हैं.
वे शनिवार को ही अचानक व्हाइट हाउस लौट आए। वह छुट्टी से रविवार को लौटने वाले थे, लेकिन एक दिन पहले ही वापस आ गए.
पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य संकट और तेजी से बदलते घटनाक्रमों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना वीकेंड दौरा बीच में ही छोड़कर शनिवार को अचानक व्हाइट हाउस लौट आए हैं. व्हाइट हाउस प्रशासन की ओर से ट्रंप के अचानक लौटने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है.
ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई ने अल जजीरा से कहा कि तेहरान मध्यस्थ कतर के संपर्क में है. ईरान की शर्तें वॉशिंगटन तक पहुंचा दी हैं. उन्होंने कहा कि ईरान अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाब का इंतजार कर रहा है.
ईरान की ओर से चेतावनी के बीच पश्चिम एशिया में अमेरिकी राजनयिक मिशनों के लिए हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया. अमेरिकी अलर्ट में कहा गया कि ईरान समर्थित हूती सऊदी अरब के खिलाफ सैन्य गतिविधियों में शामिल रहे हैं. इनमें नागरिक हवाई अड्डों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं भी शामिल हैं.
अमेरिका ने यह भी कहा कि मध्य पूर्व के बाहर उसके राजनयिक प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया है. अमेरिकी चेतावनी के मुताबिक, ईरान और उसके समर्थक समूह दुनिया भर में अमेरिकी हितों या अमेरिका और अमेरिकी नागरिकों से जुड़े स्थानों को निशाना बना सकते हैं.
जानकार बता रहे है कि ट्रंप का मैरीलैंड स्थित राष्ट्रपति आवास ‘कैंप डेविड’ से तय समय से एक दिन पहले वॉशिंगटन लौटना इस बात का साफ संकेत है कि क्षेत्र में तनाव बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच चुका है.
अमेरिकी अलर्ट में यह भी कहा गया है कि क्षेत्र से आने-जाने वाले अमेरिकी नागरिकों को हवाई अड्डों और एयरलाइंस के संचालन से जुड़ी जानकारी पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



