राकेश चतुर्वेदी, अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक सगी बुआ ने ही अपनी 17 वर्षीय नाबालिग आदिवासी भतीजी का सौदा एक लाख रुपये में कर दिया। हालांकि, अशोकनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर ‘ऑपरेशन रेस्क्यू’ चलाकर बालिका को सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर लिया है।
READ MORE: टॉवर पर ‘हाईटेंशन’ ड्रामा: प्रेमी को पाने की जिद में 100 फीट उंचाई पर चढ़ी नाबालिग, थाना प्रभारी ने लवर को घुमाया कॉल और फिर…
यह पूरी घटना ईसागढ़ थाना क्षेत्र की है, जहाँ 23 मई 2026 को सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए निकली नाबालिग बालिका का कुछ बदमाशों ने जबरन अपहरण कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में पुलिस की 3 संयुक्त टीमों का गठन किया गया। तकनीकी सर्विलांस और मैदानी इनपुट के आधार पर पुलिस ने राजगढ़ जिले की ओर भाग रहे आरोपियों का पीछा किया। पुलिस ने ब्यावरा और नजीराबाद में घेराबंदी कर आरोपी महिला गुड्डी बाई गुर्जर, नीरज जोगी, प्रेम गुर्जर और लखन गुर्जर को दबोच लिया।
READ MORE: शिक्षक अभ्यर्थियों का हल्ला बोल: DPI कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, मेरिट सूची में नाम होने के बावजूद जॉइनिंग न मिलने पर फूटा गुस्सा
पूछताछ और पीड़िता के बयानों में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि उसकी सगी बुआ ने ही मुख्य आरोपी गुड्डी बाई से 1 लाख रुपये में उसका सौदा किया था। पुलिस ने बुआ को भी सह-आरोपी बनाया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो (POCSO) और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

