संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 की भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थियों ने दफ्तर के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें : NEET पेपर लीककांड: सीधी में NSUI कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन, सांसद राजेश मिश्रा के आवासीय कार्यालय का किया घेराव 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और तत्काल जॉइनिंग की मांग

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे सभी मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 (वर्ग-3) की मेरिट सूची में शामिल हैं। परीक्षा पास करने और मेरिट लिस्ट में नाम आने के लंबे समय बाद भी विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया को अटका कर रखा गया है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत दस्तावेज सत्यापन शुरू करे और उन्हें जल्द से जल्द जॉइनिंग दी जाए।

ये भी पढ़ें : ग्राहक बनकर पहुंचे SDM: 200 में खरीदी 190 की शराब, डिजिटल पेमेंट ने खोली ओवररेटिंग की पोल

परीक्षा और परिणाम के बाद भी क्यों लंबित है भर्ती?

आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक तरफ प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली हैं, वहीं दूसरी तरफ योग्यता साबित करने के बाद भी चयनित युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी जॉइनिंग प्रक्रिया को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m