इंदर कुमार, जबलपुर। शहर में शराब और बीयर की दुकानों पर तय कीमत से ज्यादा दाम वसूलना की मिल रही शिकायतों पर प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जबलपुर के महानद्दा स्थित एक शराब दुकान पर प्रशासनिक टीम ने अचानक छापामार कार्रवाई की, जहां ग्राहकों से निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूले जा रहे थे।

ये भी पढ़ें : 23 मोबाइल, 3 लैपटॉप और 42 ATM… गिरोह का सरगना घर से चला रहा था ठगी का कारोबार, क्राइम ब्रांच के छापे में हुए कई खुलासे

एसडीएम ने यूपीआई (UPI) से बीयर खरीदकर किया भंडाफोड़

इस अवैध वसूली को रंगे हाथ पकड़ने के लिए गोरखपुर एसडीएम अनुराग सिंह की टीम ने एक अनूठी रणनीति अपनाई। टीम के सदस्य ने खुद ग्राहक बनकर दुकान से बीयर खरीदी। जो बीयर तय कीमत के अनुसार ₹190 की थी, सेल्समैन ने उसके ₹200 वसूले। टीम ने इस अतिरिक्त ₹10 की ठगी का पुख्ता सबूत जुटाने के लिए यूपीआई (Digital Payment) के जरिए भुगतान किया, जिससे ओवररेटिंग का मामला तुरंत ऑन-रिकॉर्ड साबित हो गया।

मौके पर पंचनामा, दो कर्मचारी पकड़े गए

कार्रवाई के दौरान दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत शिवा बर्मन और अरुण मिश्रा मौजूद पाए गए। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही पंचनामा तैयार किया और गवाहों के बयान दर्ज किए।

ये भी पढ़ें : जबलपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गोलबाजार की 13 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश, कलेक्टर और कमिश्नर को अल्टीमेटम

लाइसेंस निलंबन और भारी जुर्माने की तैयारी

प्रशासनिक टीम ने इस गंभीर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन को लेकर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। दुकान का लाइसेंस निलंबित (Suspend) करने और भारी अर्थदंड (जुर्माना) लगाने की सिफारिश के साथ यह रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय भेज दी गई है। इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य शराब ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m