कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर आई है, जहां क्राइम ब्रांच और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े ऑनलाइन सट्टा कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोतीझील स्थित एक मकान पर छापा मारकर सरगना समेत 10 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें : शराब तस्कर को कार से VIP ट्रीटमेंट: रसूख के आगे झुकी खाकी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

घर से चल रहा था ठगी और सट्टे का खेल

जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी देवेंद्र उर्फ देवा यादव अपने ही घर में यह अवैध कॉल सेंटर संचालित कर रहा था। यहां से IPL क्रिकेट मैच, कैसीनो और विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स पर बड़े पैमाने पर सट्टा लगवाया जा रहा था। यह नेटवर्क पिछले 8 महीनों से लगातार सक्रिय था।

भारी मात्रा में सामान और 42 एटीएम कार्ड जब्त

क्राइम ब्रांच ने मौके से भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण और डिजिटल सामग्री बरामद की है, जिसमें 23 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप, 42 एटीएम (ATM) कार्ड, 1 बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार, पेटीएम (POS) मशीन बरामद किया है।

ये भी पढ़ें : मंडला में खूनी संघर्ष: किराना दुकान पर सामान के पैसे मांगने पर परिवार पर जानलेवा हमला, युवक की मौके पर ही मौत, गांव में भारी तनाव

म्यूल बैंक अकाउंट्स और मनी लॉन्ड्रिंग का कनेक्शन

पूछताछ और शुरुआती जांच में सामने आया है कि सट्टे और ठगी की रकम के लेनदेन के लिए म्यूल बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। इतना ही नहीं पुलिस को इस अवैध कमाई की मनी लॉन्ड्रिंग किए जाने के पुख्ता तार भी मिले हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस गैंग के पकड़े जाने से एक बहुत बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। फिलहाल सभी 10 आरोपियों को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच और साइबर टीम की पूछताछ जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m