सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग किशोरी करीब 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

यह भी पढ़ें: धार में बनेगा सरस्वती लोक: CM डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान, राजा भोज संस्थान की भी की घोषणा, बलिदानियों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख

बताया जा रहा है कि किशोरी सुबह मोबाइल फोन लेकर टावर पर चढ़ी थी। काफी देर तक वह किसी का फोन रिसीव नहीं कर रही थी। परिजनों के अनुसार किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

यह भी पढ़ें: पहचान छिपाकर घूम रहा था महिला का हत्यारा, 27 साल बाद हुआ गिरफ्तार, आश्रम बनाने की तैयारी में था आरोपी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक से कॉन्फ्रेंस कॉल कराकर किशोरी को समझाने का प्रयास किया गया। करीब तीन घंटे तक चली समझाइश के बाद दोपहर लगभग 12 बजे किशोरी सुरक्षित नीचे उतर आई। फिलहाल किशोरी को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m