परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश की शिवपुरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। साल 1999 में जमीनी विवाद में महिला की हत्या कर फरार हुआ आरोपी 27 साल बाद गिरफ्तार हुआ है। आरोपी पीले वस्त्र धारण कर, सरनेम बदल कर आचार्य बना हुआ था और उत्तर प्रदेश के झांसी के ग्राम लिधोरा में रह रहा था।
यह भी पढ़ें: डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी? BJP प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने घर पहुंचकर की मुलाकात
हत्या के वक्त उसकी उम्र 27 वर्ष थी और अब 62 साल की उम्र में वह पकड़ा गया है। इस केस में 3 आरोपियों में से 7 को उम्रकैद हुई थी वहीं चार दोष मुक्त हुए थे। दो आरोपी फरार थे, उनमें से एक की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग: एमपी में आम जनता में भारी आक्रोश, सीहोर में 114 पहुंचा दाम
बता दें कि जमीनी विवाद में एक राय होकर कई लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। खास बात यह है कि बम्हारी इलाके में जिस जमीन को लेकर हत्या हुई थी वो जमीन भी पिछले साल देवपाल ने 22 लाख मे बेच दी थी और अब उसी जमीन से लीधोरा मे आश्रम बनाने की तैयारी थी।

