Asian Games 2026 : एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार आज भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया।
भारतीय मेंस और विमेंस क्रिकटर्स ने पिछले 387 दिन और 6 मैचों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है। यह फैसला पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम अटैक के बाद लिया गया था। नो-हैंडशेक की शुरुआत सितंबर 2025 में मेंस एशिया कप से हुई थी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम, सुफयान मुकिम, अबरार अहमद।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

