असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी 4 मई को घोषित किए जाएंगे. सूबे की 126 सीटों पर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. असम की 10 सीटों पर रुझान या गए हैं. इनमें से 9 सीटों पर बीजेपी आगे दिखाई दे रही है. वहीं एक सीट पर AIUDF आगे दिखाई दे रही है. इस बार क्या हिमंता बिस्वा सरमा फिर से सरकार बना पाएंगे या नहीं ये जानना अहम होगा. अपने सख्त हिंदुत्व की छवि और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त एक्शन के लिए चर्चित मुख्यमंत्री हिमंता तीसरी बार चुनावी मैदान में है. ऐसे में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इस पर पूरे पूर्वोत्तर सहित देशभर की नजर बनी हुई है. असम में इस 9 अप्रैल को मतदान कराया गया था. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच देखा जा रहा है.
बीजेपी ने AGP और UPPL के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने AIUDF सहित कई दलों के साथ तालमेल बैठाया. इलेक्शन कैंपेन के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठ, NRC, CAA, बाढ़, बेरोजगारी, चाय बागान मजदूरों के मुद्दे और विकास सबसे बड़े चुनावी मुद्दे रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कीं.
इस बार के असम विधानसभा चुनाव भारी मतदान दर्ज किया गया, जिसे सत्ता और विपक्ष दोनों अपने पक्ष में बता रहे हैं. एग्जिट पोल में NDA को बढ़त मिलने के संकेत मिले हैं. हालांकि, कई सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी बताया गया है. कांग्रेस गठबंधन ने भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया है और नतीजों से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.
काउंटिंग को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में
गुवाहाटी के मनीराम दीवान ट्रेड सेंटर में कामरूप (मेट्रो) जिले के तहत आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों (LACs) के स्ट्रांग रूम पर विभिन्न राजनीतिक दलों के काउंटिंग एजेंट पहुंचने शुरू हो गए हैं. असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी.
असम में सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
असम में काउंटिंग से पहले सभी मतगणना केंद्रों और स्ट्रांगरूम की सुरक्षा बेहद कड़ी की गई है. सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं. जिलों में राज्य सशस्त्र पुलिस की 93 कंपनियां तैनात की गई हैं.
असम में 40 मतगणना केंद्रों पर होगी काउंटिंग
असम में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता की हैट्रिक की उम्मीद कर रहा है. राज्य के 126 विधानसभा क्षेत्रों के 722 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत कैद करने वाली ईवीएम 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर खोली जाएंगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

