करनाल/असंध: हरियाणा के असंध में वांटेड आरोपी को पकड़ने पहुंची CIA टीम और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार, असंध CIA टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हिसार निवासी आरोपी संदीप जबाला से उपलाना रोड की तरफ मौजूद है। आरोपी के खिलाफ स्नेचिंग समेत कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की।
पुलिस का कहना है कि इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में CIA टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी संदीप के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे करनाल स्थित कल्पना चावला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस उसके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों तथा मुठभेड़ से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
- India-West Indies T20 Match: रांची में आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम, टिकट के गेट के हिसाब से तय हुई पार्किंग, जानें कहां खड़ी करें गाड़ी
- कहां हैं रेशमा देवी? धामी ने लिया संज्ञान, SSP से बात कर दिए निर्देश, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
- TB के खिलाफ हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति, रेखा गुप्ता ने किया ऐलान
- होटल में खाने को लेकर खूनी संघर्षः सीने में चाकू लगने से युवक की मौत, दो घायल, सीसीटीवी में कैद वारदात
- बगीचे की झाड़ियों में बोरे के अंदर मिला किशोर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस!

