Technology Desk : Asus ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप Asus Zenbook 14 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon X प्रोसेसर के विकल्पों के साथ पेश किया है। इस लैपटॉप में 3K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और कई AI फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 33 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने ZenMouse MD202 भी पेश किया है। आइए जानते हैं Asus Zenbook 14 की कीमत और इसके खास फीचर्स के बारे में।
Asus Zenbook 14 की कीमत
Asus Zenbook 14 की भारत में शुरुआती कीमत 1,36,990 रुपये रखी गई है। यह लैपटॉप तीन अलग-अलग प्रोसेसर विकल्पों में उपलब्ध है। इसके AMD Ryzen AI 7 वेरिएंट की कीमत 1,56,990 रुपये है, जबकि टॉप मॉडल Intel Core Ultra 9 की कीमत 1,67,990 रुपये है।
ग्राहक इस लैपटॉप को Asus Exclusive Stores, Asus E-shop के अलावा Amazon, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

Asus Zenbook 14 के स्पेसिफिकेशन्स
Asus Zenbook 14 के Intel वेरिएंट में 14 इंच की 3K ASUS Lumina OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 1,100 निट्स तक की HDR पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट मिलता है।
वहीं, लैपटॉप के AMD और Snapdragon वेरिएंट में 14 इंच की Full-HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है। AMD मॉडल में 60Hz रिफ्रेश रेट और स्टाइलस सपोर्ट भी मिलता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो Intel मॉडल में Core Ultra 9 386H प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, AMD वेरिएंट में Ryzen AI 7 345 और Snapdragon मॉडल में Snapdragon X X1-26-100 चिपसेट मिलता है।
Intel और AMD मॉडल में 50 TOPS तक की NPU परफॉर्मेंस मिलती है, जबकि Snapdragon वेरिएंट में 45 TOPS तक की NPU परफॉर्मेंस दी गई है। तीनों मॉडल Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। इनमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिलती है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
बैटरी की बात करें तो Asus Zenbook 14 के Intel वेरिएंट में 70Wh और AMD मॉडल में 50Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 33 घंटे तक का बैकअप दे सकता है।
इसके अलावा लैपटॉप में USB Type-C फास्ट चार्जिंग और 68W एडॉप्टर का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth, USB Type-A, USB Type-C, HDMI 2.1 और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

