कांगो नदी पर एक बड़े हादसे में दो नावों की टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं. ये हादसा रविवार को इक्वातेउर के नगोम्बे-लुकोलेला इलाके के पास हुआ. अधिकारियों ने जानकारी दी कि मोटर से चलने वाली लकड़ी की दो नावें कांगो नदी में एक-दूसरे से टकरा गईं. स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि लापता लोगों की तलाश की जा सके.
कांगो नदी में रविवार को दो मोटर से चलने वाली लकड़ी नावों के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई.
कांगो में एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां पर कांगो नदी में रविवार को दो मोटर से चलने वाली लकड़ी नावों के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसे का शिकार हुई ये दोनों लकड़ी से बनी मोटर से चलने वाली नावें अलग-अलग दिशाओं में जा रही थीं. एक नाव देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में स्थित उबांगुई से राजधानी किंशासा की तरफ आ रही थी. वहीं, दूसरी नाव किंशासा से लुकोलेला की ओर जा रही थी.
नावों के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग अब भी लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को हादसे की जानकारी दी. हादसे में जान गंवाने वाले सभी 30 लोगों के शवों को बरामद कर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है. लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा पीड़ितों और जिंदा बचे लोगों को ढूंढा जा सके.
प्रांत के गृह मंत्री क्रिस्पिन मपुतु के अनुसार, मोटर चालित लकड़ी की नौकाएं रविवार को इक्वेटर प्रांत के नगोम्बे-लुकोलेला इलाके के पास एक-दूसरे से टकरा गईं. टक्कर के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

