हरियाणा में शिक्षा और अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 जिलों में 350 अटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। 44 करोड़ की लागत वाली इस योजना से युवाओं को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा में शिक्षा और अध्ययन संस्कृति को नई दिशा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के 17 जिलों में 350 नई अटल लाइब्रेरी शुरू की जाएंगी, जिससे बच्चों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन वातावरण मिलेगा।

प्रदेश सरकार की इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ज्ञान के नए केंद्र विकसित होंगे। इन लाइब्रेरियों में डिजिटल सुविधाएं, अध्ययन सामग्री और शांत वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि छात्र बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकें और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी मजबूत कर सकें।

सरकार का कहना है कि 44 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण युवाओं को आधुनिक अध्ययन केंद्रों से जोड़ा जाएगा। इससे खासकर उन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जहां गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधनों की कमी रही है।

डिजिटल सुविधाओं से युवाओं को बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। अटल लाइब्रेरी नेटवर्क के माध्यम से छात्रों को तकनीक-आधारित सीखने का माहौल मिलेगा, जिससे वे समय के साथ कदम मिलाकर चल सकेंगे। सरकार की यह पहल शिक्षा, नवाचार और अवसरों को जोड़ने वाली मानी जा रही है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह योजना विशेष रूप से उपयोगी साबित हो सकती है। अध्ययन के लिए अनुकूल माहौल, डिजिटल पहुंच और संसाधनों की उपलब्धता से प्रदेश में शिक्षा का स्तर और मजबूत होने की उम्मीद है।