तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत जरियारी गांव के सिगटाहा टोला में जमीन विवाद को लेकर एक महिला को छत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला को धक्का दिए जाने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
read more: बॉयफ्रेंड को साथ रखने की जिद पर अड़ी पत्नी, विरोध करने पर पति का फोड़ा सिर, फिर जेवर-नगदी लेकर बच्चों समेत हुई फरार
जानकारी के अनुसार ममता पटेल अपनी मां के साथ घर का कामकाज कर रही थीं, तभी पड़ोसी रमेश पटेल के साथ जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने महिला को छत से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल महिला को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी।
read more: ताऊ की हैवानियत: बिजली गुल होते ही नाबालिग भतीजी से किया रेप, आवाज दबाने मुंह में ठूंसा रुमाल, मां की शिकायत पर आरोपी गिफ्तार
वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल नादन थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

