कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पति को अपनी पत्नी से जानलेने का डर सता रहा है, उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसकी हत्या करवा सकती है। वजह भी हैरान करने वाली सामने आई है, पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर मे साथ रखना चाहती है। विरोध करने पर वह पति को जान से मारने की धमकी देकर घर मे रखे सोने चांदी के जेवर, नगदी लेकर गायब हो गयी। पीड़ित पति ने पत्नी को खोजने के साथ जान माल की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है।
READ MORE: इंदौर में शर्मनाक वारदात: टमाटर खिलाने का लालच देकर 3 साल की मासूम बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी पड़ोसी पर पॉक्सो का मामला दर्ज
दरअसल ग्वालियर के सिकंदर कम्पू इलाके में रहने वाला राजकुमार कुशवाह एसपी ऑफिस पुलिस जनसुनवाई में पहुंचा। उसका आरोप है कि साल 2008 में पूनम कुशवाह नाम की युवती से उसकी हिंदू रीति रिवाज से अरेंज मैरिज हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बेटी और एक बेटे का जन्म हुआ। राजकुमार का कहना है की उसकी पत्नी किसी दूसरे लड़के के चक्कर मे घर बर्बाद कर रही है,उसको यह तब पता चला जब पत्नी पूनम 22 जनवरी 2026 को बिना बताए कहीं चली गई। 2 महीने बाद मार्च 2026 में जब वह घर आई तो उससे पूछताछ में उसने बताया कि वह आशु उर्फ कमल सेन के साथ गई थी और उसी के साथ रहना चाहती है, यदि साथ मे पत्नी के साथ रहना है तो बॉयफ्रेंड आशु भी घर मे रहेगा, यानी एक ही घर की छत के नीचे तीनों साथ में रहेंगे, यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह घर छोड़कर चली जाएगी।
READ MORE: ताऊ की हैवानियत: बिजली गुल होते ही नाबालिग भतीजी से किया रेप, आवाज दबाने मुंह में ठूंसा रुमाल, मां की शिकायत पर आरोपी गिफ्तार
पति राजकुमार को पत्नी पूनम की शर्त मंजूर नह थी, ऐसे में बीती 5 मई 2026 को सुबह के वक्त पूनम फिर बिना बताए चली गई जब दोपहर के वक्त घर आई तो उसने पति को धमकाया की तुम्हारे खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा कर जीवन बर्बाद कर देगी। इस दौरान पति राजकुमार ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने गुस्से में उसका सिर फोड़ दिया। जब तक कुछ समझ पाते पत्नी पूनम घर मे रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी के साथ ही अपनी तीनों बेटियों और बेटे को लेकर रवाना हो गयी। राजकुमार कुशवाह जनसुनवाई में पहुंचा। जहां उसने आरोप लगाया है कि पत्नी जाते जाते उसे धमकी देकर गयी है की वह उसकी हत्या जरूर करवाएगी। ऐसे में पुलिस से राजकुमार ने घर से गये सोने चांदी के माल के साथ खुद की जान की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है। पुलिस पति राजकुमार के आरोपो की जांच कर रही है। ताकि पत्नी के बच्चों सहित घर छोड़कर जाने की असली वजह साफ हो सके।

