इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब शासकीय कर्मचारियों पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। मामला जावर सर्किल के ग्राम भकराडा का है, जहां मुरूम के अवैध उत्खनन को रोकने पहुंचे हल्का पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया।

क्या है पूरा मामला?

सूचना मिली थी कि ग्राम भकराडा में शासकीय भूमि पर मुरूम का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद हल्का पटवारी मयंक फुलेरिया मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि एक जेसीबी और चार ट्रैक्टरों के जरिए मुरूम खोदने और परिवहन का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:बुजुर्ग दंपति से बंदूक के दम पर लूट, 10 हजार नंबरों की जांच के बाद पुलिस ने कैसे सुलझाई आधी रात की खौफनाक गुत्थी?

पटवारी पर ट्रैक्टर से किया जानलेवा हमले का प्रयास

जैसे ही पटवारी मौके पर पहुंचे वाहन चालक वहां से भागने लगे। इसी दौरान उनमें से एक ट्रैक्टर चालक कुंदन ने पटवारी मयंक फुलेरिया पर ट्रैकटर चढ़ाने की कोशिश की। खुद पर हमला होता देख पटवारी ने किसी तरह अपनी जान बचाई, जबकि आरोपी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: मऊगंज में सिस्टम की ‘क्रूरता’: ओलों की बौछार देख गाड़ियों में छिपे कलेक्टर और अफसर, बेघर आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट घेर पूछा- हमारे बच्चे कहां जाएं?

जब्त वाहन को पुलिस की अभिरक्षा में सौंपा

तहसीलदार महेश सोलंकी ने बताया कि भागने के फिराक में जेसीबी एक गड्ढे में फंस गई जिसे राजस्व टीम ने जब्त कर लिया है। जिसे जावर थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। आरोपियों की पहचान कुंदन राजपूत, सावन भिलाला और मुकेश सोलंकी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न BNS धारा – 221, 132, 110, 303(2), 3(5) और खान एवं खनिज अधिनियम के तहत धारा 21 एवं 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m