रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस नेता अवधेश नायक की बीजेपी में आने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। रूठने के बाद उनकी बीजेपी नेताओं से मुलाकात की काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन हाल ही में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में उनके पहुंचने के बाद इन सभी अफवाहों पर लगाम लग गई है।
बता दें कि कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े नेता अवधेश नायक को मनाने में लगे थे। भाजपा के मंत्री राकेश शुक्ला सहित कई भाजपा नेता अवधेश नायक के घर पहुंच कर पार्टी में वापसी की कोशिश कर चुके थे। लेकिन कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचकर अवधेश नायक ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
अवधेश नायक ने कहा कि कार्यकर्ता दूसरी बार नाराज हुए थे क्योंकि दूसरी बार मुझसे जुड़े हैं। उन्हें समझाने में थोड़ा समय लगा। मेरे परिवार को समझाने में जीतू पटवारी ने भूमिका निभाई। कांग्रेस के लिए काम करेंगे। भाजपा के किसी भी भ्रामक प्रचार में नहीं आना है और षड्यंत्र में नहीं फंसना है। दतिया के चुनाव में 25 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

