Ayushmaan Sethi Engagement : अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के घर खुशियों का माहौल है। उनके छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी से सगाई कर ली है। आयुष्मान ने इटली के खूबसूरत शहर कैपरी में समीक्षा को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। इस खास पल का वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वहीं, दोनों ने इंस्टाग्राम पर भी सगाई की तस्वीरें पोस्ट की हैं।

घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी

आयुष्मान ने समीक्षा को प्रपोज करने के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। उन्होंने सगाई की अंगूठी अपने बैग में छिपाकर रखी थी, लेकिन इस खास पल को लेकर वह काफी नर्वस थे। अपने व्लॉग में उन्होंने बताया कि रील बनाने के बहाने ट्राइपॉड लगाया और फिर घुटनों पर बैठकर समीक्षा को फूल दिए। इसके बाद उन्होंने अपने दिल की बात कही और उन्हें अंगूठी पहनाई।

आयुष्मान ने बताया, कैसे बदली प्यार को लेकर सोच

समीक्षा को प्रपोज करते हुए आयुष्मान ने अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं। उन्होंने बताया कि एक समय उन्हें लगता था कि उनकी जिंदगी में ऐसा प्यार कभी नहीं आएगा, जिसके साथ वह पूरी जिंदगी बिता सकें। उन्हें लगता था कि उनकी अपनी प्रेम कहानी का अंत शायद कभी खुशियों से भरा नहीं होगा। लेकिन समीक्षा से मिलने के बाद प्यार और शादी को लेकर उनकी सोच बदल गई।

समीक्षा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

समीक्षा शेट्टी ने भी सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते को लेकर भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि दुनिया में न जाने कितनी जगहें हैं और वे कई अलग-अलग जिंदगियां जी सकते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक-दूसरे से मिला दिया। समीक्षा ने लिखा कि वे हर बार एक-दूसरे को ही चुनेंगे और जिंदगी के हर जन्म में साथ रहने के नाम यह वादा है।

डेढ़ साल से कर रहे थे डेट

आयुष्मान सेठी, अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे हैं। दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब सगाई के बाद वे अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की तैयारी में हैं।

आयुष्मान के बड़े भाई आर्यमान सेठी की भी अभिनेत्री योगिता बिहानी से सगाई हो चुकी है। ऐसे में सेठी परिवार में एक के बाद एक खुशखबरी सामने आ रही है। आयुष्मान और समीक्षा की सगाई की तस्वीरों पर फैंस भी उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।

Priyanka Chopra Karwa Chauth: लाल जोड़ा, हाथों में मेहंदी और छलनी… निक जोनस संग दिखीं प्रियंका चोपड़ा, करवाचौथ की तस्वीरें वायरल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m