Ayushmann Khurrana’s Diwali Party: मुंबई। दिवाली से पहले बॉलीवुड में जश्न का माहौल बन गया है। फिल्मी सितारे अपने दोस्तों और परिवार के साथ त्योहार मना रहे हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने मुंबई स्थित अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में कई बड़े सितारे पहुंचे। किसी ने ट्रेडिशनल कपड़ों में सबका ध्यान खींचा, तो किसी का स्टाइलिश अंदाज चर्चा में रहा।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साथ में की एंट्री
पार्टी में रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के साथ पहुंचीं। रकुल ने ब्लैक कलर का शाइनी लहंगा पहना था, जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा था। वहीं, जैकी भी उनके साथ नजर आए। दोनों ने साथ में कैमरे के सामने पोज दिए।
सारा अली खान ग्रीन सूट में आईं नजर
सारा अली खान भी आयुष्मान की दिवाली पार्टी का हिस्सा बनीं। वह हरे रंग के सूट में पहुंचीं और अपने ट्रेडिशनल अंदाज से सबका ध्यान खींचा। सारा इन दिनों आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आ रही हैं। पार्टी में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिखाई दिए।
शिल्पा शेट्टी और भूमि पेडनेकर के लुक की चर्चा
पार्टी में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं। शिल्पा गोल्डन और ऑफ व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। वहीं, भूमि पेडनेकर ने पारंपरिक लुक चुना। दोनों अभिनेत्रियों के अंदाज ने पार्टी में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

करण जौहर और अर्जुन कपूर भी पहुंचे
आयुष्मान की पार्टी में फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेता अर्जुन कपूर भी शामिल हुए। दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए। इसके अलावा निर्माता भूषण कुमार और फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ने भी पार्टी में शिरकत की। सितारों से सजी इस शाम में फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने चेहरे एक साथ नजर आए।
अपारशक्ति खुराना पत्नी आकृति के साथ पहुंचे
आयुष्मान के भाई और अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी अपनी पत्नी आकृति के साथ पार्टी में पहुंचे। दोनों मैचिंग आउटफिट में नजर आए। पार्टी के दौरान आयुष्मान और अपारशक्ति ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं।
रोशनी से सजा आयुष्मान का घर
दिवाली पार्टी के लिए आयुष्मान और ताहिरा के घर को रोशनी से सजाया गया था। घर की सजावट ने त्योहार का माहौल और खास बना दिया। पार्टी में मेहमानों ने एक-दूसरे के साथ वक्त बिताया और तस्वीरें खिंचवाईं। दिवाली से पहले हुई इस महफिल में फैशन, रौनक और फिल्मी सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

