Bada Mangal 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें। जन-जन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो।
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा किनमो हनुमते तुभ्यं नमो मारुतसूनवे। नमः श्रीरामभक्ताय श्यामास्याय च ते नमः॥ ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ की सभी भक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें। जन-जन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो। ॐ हनुमते नमः
बड़ा मंगल तिथियां
- पहला बड़ा मंगल- 5 मई 2026
- दूसरा बड़ा मंगल- 12 मई 2026
- तीसरा बड़ा मंगल- 19 मई 2026
- चौथा मंगल: 26 मई 2026
- पांचवां मंगल: 2 जून 2026
- छठा मंगल: 9 जून 2026
- सातवां मंगल: 16 जून 2026
- आठवां मंगल: 23 जून 2026
धार्मिक मान्यता
बता दें कि ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में हनुमान जी की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। इस समय हनुमान जी की आराधना करने से उनकी कृपा जल्दी मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। कुछ ग्रंथों में यह भी वर्णन मिलता है कि इन दिनों हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है, इसी कारण इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

