रणधीर परमार, छतरपुर/हैदराबाद। अपने बेबाक अंदाज से देश की सियासत और धार्मिक गलियारों में हलचल मचाने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर हैदराबाद की धरती से एक मुस्लिम मौलाना पर तीखा और करारा पलटवार किया है। ये कोई और नहीं वो मौलाना है जिसने भगवान श्री कृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बाबा बागेश्वर का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में मौलाना को सीमा में रहने की सख्त हिदायत दे डाली है।
ये भी पढ़ें: लव-जिहाद पर कैलाश विजयवर्गीय की छात्राओं को सीख, बोले- नाम बदलकर फायदा उठाने वालों से रहो सावधान
बाबा बागेश्वर की खुली चेतावनी
बाबा बागेश्वर ने कड़क लहजे में कहा कि किसी भी दूसरे धर्म के लोगों को हमारे हिंदू धर्म के देवी-देवताओं और भगवान के बारे में कुछ भी फालतू बोलने की रत्ती भर भी जरूरत नहीं है। अपने खास अंदाज में चेतावनी देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यदि हम सनातनी पलटकर बोलने लगेंगे, तो तुम सभी को भयंकर खुजली होने लगेगी।
‘अमर अकबर एंथनी’ का उदाहरण देकर समझाया DNA का सस्पेंस
बयान को और धार देते हुए बाबा बागेश्वर ने बॉलीवुड की एक मशहूर फिल्म का हवाला देकर मौलाना के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ का जिक्र करते हुए कहा कि उस कहानी में भले ही उन तीनों भाइयों का अलग-अलग धर्म था और वे अलग-अलग मजहब में पले-बढ़े, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो उनका बाप एक हिंदू ही निकला।
इलाहाबाद जाकर इतिहास खंगालने की चुनौती
बाबा ने मौलाना को ललकारते हुए कहा कि वह हिम्मत करे और उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद यानि प्रयागराज जाकर अपने वंश का रिकॉर्ड देखे। धीरेंद्र शास्त्री ने पूरे सस्पेंस से पर्दा उठाते हुए दावा किया कि अगर यह मौलाना अपनी पूर्व की पांचवीं पीढ़ी को भी टटोलेगा तो इसके पूर्वज पक्के हिंदू ही निकलेंगे।
ये भी पढ़ें: Gwalior: डॉ. गिरिजा शंकर गुप्ता की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पद हासिल करने का आरोप
किस बयान पर भड़के बाबा? जानिए पूरा विवाद
दरअसल यह पूरा विवाद तब गरमाया जब एक मुस्लिम मौलाना ने सनातनी आस्था पर चोट करते हुए यह बेतुका दावा कर दिया था कि भगवान कृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे। इस बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही हिंदू संगठनों और संतों में भारी आक्रोश था, जिसका करारा और धमाकेदार जवाब अब बाबा बागेश्वर ने हैदराबाद के मंच से दे दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

