शिखिल ब्योहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस सम्मान को लेकर राज्य की सियासय में पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने इस मामले में सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं वहीं बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस पर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: संतों का धन जुटाना कितना उचित… पुजारी महासंघ ने धीरेंद्र शास्त्री और अवधेशानंद गिरी महाराज से पूछे सवाल, सनातन परंपराओं पर मांगा शास्त्रीय समाधान

कांग्रेस का हमला: ‘किस नियम के तहत दिया गया सम्मान?’

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विक्रम चौधरी ने इस घटना को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार पूरी तरह से संविधान विरोधी हो चुकी है। यह स्पष्ट होना चाहिए की आखिर किस नियम और कानून के तहत एक निजी संत को गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया? यह आपत्तिजनक है और इसके पीछे आखिर किसका आदेश या निर्देश, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई पर हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध कब्जे जैसे गंभीर मामलों के आरोप हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है, नियम-कायदे और अनुशासन खत्म हो चुके हैं और फर्जी बाबाओं के सामने सरकार नतमस्तक हो रही है। साथ ही ओरछा मंदिर का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि हिंदू विरोधी बीजेपी सरकार में मठ-मंदिरों से पारंपरिक व्यवस्थाएं हटाई जा रही हैं।

बीजेपी का पलटवार: ‘कांग्रेस को नहीं चाहिए सनातन का सर्टिफिकेट’

दूसरी ओर कांग्रेस के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में कानून सबके लिए एक है। समाज के हर वर्ग और समुदाय में बाबा के भक्त मौजूद हैं। किसके कहने पर और किस स्थिति में क्या हुआ है, इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारी ही इसकी पूरी समीक्षा करेंगे।

ये भी पढ़ें: दशहरा के प्रोग्राम में हंगामा को लेकर विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी, 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सनातन विरोधी रही है। जनता सब जानती है और बीजेपी को कांग्रेस पार्टी से किसी भी प्रकार के सनातन का सर्टिफिकेट लेने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m