भिवंडी (महाराष्ट्र)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ भिवंडी पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानि बागेश्वर सरकार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। भिवंडी स्थित बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक विषयों को लेकर चर्चा भी हुई।

ये भी पढ़ें: बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट! खतरे में थी अन्नपूर्णा रसोई… फिर अनंत अंबानी के एक फैसले ने बदल दिया सब कुछ

बागेश्वर सरकार से मिलने से पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मठ परिसर में स्थापित भगवान गणेश, सीताराम दरबार, बागेश्वर बालाजी और भगवान महादेव के दर्शन किए। उन्होंने पूरी आस्था और विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें: HC का ऐतिहासिक फैसला! EWS उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट, 45 की उम्र में भी बन सकेंगे सहायक ग्रेड-III

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ की बागेश्वर सरकार में गहरी आस्था है और वे इससे पहले भी उनसे मुलाकात कर चुके हैं। गणेशोत्सव के पावन पर्व पर बागेश्वर सरकार के सानिध्य में हुई इस मुलाकात से आश्रम में मौजूद भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m