नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट की कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने बालाघाट सहित प्रदेश के बहुचर्चित रूप में सामने आए चावल घोटाले व डबल मनी मामले की सीबीआई या सेवानिवृत्त जज को शामिल कर न्यायिक जांच की मांग की गई हैं।
READ MORE: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ MPW 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर मांगी थी घूस
विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में गठित एसआईटी की जांच कार्यवाही से हम संतुष्ट नहीं हैं। क्योंकि चावल मामले में बीजेपी के जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे व भतीजा अविनाश कावरे की संलिप्तता के साथ पूरे घोटाले की कड़ी के रूप में नाम शामिल हैं। जो हर्ष राईस मिल का संचालन करते है और इस मिल के 20 प्रतिशत पार्टनर विनोद शर्मा की गिरफ्तारी हुई है तो बीजेपी जिलाध्यक्ष के भाई कुमार कावरे व भतीजा अविनाश कावरे की गिरफ्तारी क्यों नहीं?
READ MORE: जबलपुर हाईकोर्ट अपडेट: सीनियरिटी में भेदभाव पर सरकार को नोटिस, OBC आरक्षण और ‘सीनियर एडवोकेट’ नियमों पर अहम सुनवाई
विधायक ने चेताया कि मामले में कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस आगामी समय में एसपी कार्यालय का घेराव करेगी। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि डबल मनी मामले में निवेशकों को चंद महीने में रकम दूगूनी कर देने के नाम पर धोखाधड़ी कर छह सौ करोड़ से अधिक की कमाई करने वाले सोमेंद्र कंकराने के गिरफ्तारी के पश्चात सोमेंद्र ने पुलिस को जो जानकारी दी उसमें बताया कि बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश भटेरे के पीएसओ को हैरियर फोर व्हीलर गाड़ी दी हैं। पुलिस ने यह गाड़ी बरामद कर ली हैं। ऐसे में यह स्पष्ट है कि डबल मनी मामले में पूर्व विधायक रमेश भटेरे भी संलिप्त है, इसलिये चावल घोटाला व डबल मनी मामला बहुत ही संगीन है। जिसको लेकर पुलिस पर जमकर दबाव बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में बालाघाट की एसआईटी जांच कर पायेगी संभव नही हैं। मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच होना चाहिए। विधायक अनुभा मुंजारे ने प्रेसवार्ता लेकर मामले में कार्रवाई शिथिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन हाई प्रोफाइल लोगों का नाम है उन्हें गिरफ्तार करे अन्यथा कांग्रेस एसपी कार्यालय का घेराव करेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


