मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस सागर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ MPW देशराज घोष को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
READ MORE: ट्रेन की खिड़की से लटका मिला शव, बीना में रोकी गयी पुष्पक एक्सप्रेस; जांच में जुटी GRP
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अरविंद राजपूत से आरोपी ने नौकरी लगवाने के एवज में 80 हजार रुपये की मांग की थी। लोकायुक्त से शिकायत मिलने के बाद योजना बनाकर ट्रैप किया गया। जैसे ही अरविंद राजपूत ने आरोपी को 10 हजार रुपये की पहली किस्त दी, लोकायुक्त सागर की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि इस मामले में एक अन्य शिकायतकर्ता नरेंद्र भी है, उसका आरोप है कि आरोपी देशराज घोष पहले ही उससे 5 लाख रुपये ले चुका है। इस लेनदेन का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल इस पहलू की भी जांच की जा रही है। लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम मौके पर आरोपी से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
READ MORE: इंदौर एयरपोर्ट पर 14 घंटे रुका बांग्लादेश एयरफोर्स का विमान: कराची से आकर वाराणसी होते हुए ढाका के लिए रवाना हुआ
लोकायुक्त पुलिस सागर ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के एमपी डब्ल्यू देशराज घोष को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता अरविंद राजपूत से कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर 80 हजार मांगे थे। ट्रैप के दौरान 10 हजार की पहली किस्त लेते ही उसे दबोच लिया गया। एक अन्य शिकायतकर्ता ने 5 लाख लेने का भी आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


