नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता राजा अली पर गंभीर आरोप लगे है। लोगों को फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये निवेश कराने, राशि नहीं लौटाने का आरोप है। वहीं पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने के बाद एसपी ऑफिस में की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामला वारासिवनी थाना क्षेत्र का है।
पीड़ित हितग्राही नगेंद्र रंगारे ने बताया कि पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता राजा अली साल 2024 में उनके घर पर कई बार आया और फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर निवेश के लिये प्रलोभित किया। बार-बार मना करने पर वह कई तरह के प्रलोभन देते हुए बताया कि देखिये निवेश करने के बाद प्राप्त हुई राशि से यह प्लाट खरीदा है। कुछ स्थानीय प्रमुखों के ओर निवेश किये जाने की जानकारी भी दी।
ये भी पढ़ें: SECL रिटायर्ड कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई पर ठगी का खेल, GNS फाइनेंस कंपनी के 5 लोगों पर FIR, SP ने जारी की चेतावनी
पैसा वापस मांगने पर दी धमकी
इसके चलते नगेंद्र रंगारे ने 7 लाख रूपये का निवेश किया। लेकिन इस राशि के एवज में उसे कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ हैं। नगेंद्र ने बताया कि मेरे तरह ही वारासिवनी के सैकड़ों निवेशकों से ऐसे ही राशि निवेश कराया गया हैं। सभी को कुल राशि का 6 प्रतिशत हर महीने लाभ मिलने का दावा किया व कुछ को एक या दो महीने तक 6 प्रतिशत राशि उनके खाते में डाली गई। लेकिन बाद में राशि नहीं आयी। निवेश की राशि वापस करने की मांग करने पर राजा अली ने इनकार कर दिया और वह जान से मारने की धमकी देने लगा।
भोपाल में दर्ज है मामला
नगेंद्र रंगारे ने बताया कि इसी तरह से मुमताज अंसारी से 6 लाख रुपए और माजिद खान से 5 लाख रुपए लिए गए हैं। इस मामले में चार से अधिक निवेशकों ने मामले में वारासिवनी थाने में शिकायत की हैं। अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत की गई है। हालांकि राजा अली ने कहा कि एक नवाब अली नामक व्यक्ति है, जिसके कहने पर वह जुड़ा था। मेरे सहित देशभर में उसने इस फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ो निवेश कराया है। राजा अली ने कहा कि उसकी राशि भी फंसी हुई हैं। भोपाल में नवाब अली के खिलाफ एसटीएफ समेत अन्य एजेंसी मामला दर्ज कर जांच कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: बैंक में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम: ताला तोड़कर अंदर घुसा, लेकिन हाथ लगी गिरफ्तारी
वहीं इस मामले में एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने कहा कि निवेश को लेकर शिकायत आयी हैं। जांच की जा रही हैं। जिसपर आरोप लगाया गया उससे पूछताछ हुई है। अन्य फरियादियों से भी कथन लिये जा रहे हैं। जानकारी में आया कि एक मामला इससे जुड़ा भोपाल में दर्ज हैं। इसे लेकर भी विवेचना की जा रही हैं।


